फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कस्बे में एटीएम लगाने के लिए डीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर कस्बा में एटीएम लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बागापार में एक ही राष्ट्रीयकृत बैंक है। जिसमें हजारों खाताधारक हैं। बागापार, विजयपुर, बेलवाकाजी, परासखांड, सलामतगढ़, बड़हरा राजा, कटहरा, बरवाराजा, नदुआ, खालिकगढ, वन ग्राम उसरहवा, कांधपुर नर्सरी, बेलभरिया, नाथनगर, रेहांव आदि ग्राम सभाओं के हजारों खाताधारक जमा-निकासी के लिए बागापार आते हैं। जिससे बैंक पर प्रतिदिन भीड़ लगी रहती है। जितेंद्र आर्य, जिंटू पटेल, टुन्ना यादव, अवधेश आनंद, शिवलाल, उमेश, दीपक, अमित ने समस्या कि समाधान कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें