अड्डा बाजार। सहायता प्राप्त डाॅ. राम मनोहर लोहिया जूनियर हाई स्कूल गजरही की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह (64) का निधन हो गया। शनिवार को संपतिहा के निकट डंडा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अशोक सिंह, अरुण कुमार सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, मनोज कुमार सिंह, डॉ. अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, शंकर दयाल सिंह आदि ने गहरा शोक प्रकट किया। संवाद