कलेक्ट्रेट सभागार में ज्ञापन देकर बाहर आते बरातगाढ़ा गांव के ग्रमीण।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
दोबारा पैमाइश के लिए ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम बारातगाड़ा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की। ज्ञापन देकर चकबंदी प्रक्रिया की फिर से पैमाइश कराने की मांग की।
ग्रामीण रामपलट ने कहा कि गांव में सेक्टर की पैमाइश 16 जून 2022 से शुरु की गई व 27 जून को समाप्त कर दी गई। चकबंदी कर्मियों की ओर से किए गए पैमाइश में घोर अनियमितता की गई है, जिससे ग्रामीणों में अत्यंत आक्रोश है। इस बारे में उप जिलाधिकारी को भी कई बार अवगत कराया गया, मगर वहां से कोई राहत नहीं मिली। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से पैमाईश की प्रक्रिया को पूरा कराया जाए, जिससे कि किसानों की मुश्किल कम हो। विद्यासागर ने कहा कि फिर से पैमाइश नहीं होने से किसानों की समस्या बढ़ेगी। ज्ञापन देने के दौरान उमेश,राजाराम, नगीना, अशोक, राजेंद्र, सुनीज, रामकरन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रह्रे।