फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को रखें चाक-चौबंद : एसपी

विज्ञापन
चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर निरीक्षण करते एसपी डॉ.? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को रखें चाक-चौबंद : एसपी
विज्ञापन

महराजगंज। चौक स्थित गुुरु गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी के मेले की तैयारियों का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जायजा लिया। मेला क्षेत्र में कानून व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जशीम व क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य को सभी जरूरी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस व अन्य बलों को मेला क्षेत्र में तैनात किया जाए। सभी प्रवेश स्थल पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कर ली जाए। लोगों के आने-जाने व दर्शन के लिए बैरिकेडिंग भी की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मेला क्षेत्र में राजस्व, पुलिस, मेडिकल व नगर पंचायत की पर्याप्त टीमें लगाई गई हैं। यदि कोई समस्या आए तो जिला व पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान मेला प्रभारी नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक चौक समेत मेला प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें