फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि के लिए दिया ज्ञापन

Sat, 08 Dec 2018 12:23 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रोत्साहन राशि के लिए दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।  
विज्ञापन


 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सफाई कर्मचारियों ने अहम योगदान किया है। ग्राम पंचायतों को स्वच्छ व सुंदर बनाने, शौचालय निर्माण में अहम भूमिका निभाई। इसके बावजूद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों व विद्यालयों, हाट बाजार, खेल मैदान, मंदिरों व मस्जिद के आसपास साफ सफाई के अलावा शौचालयों का निर्माण कराने के लिए दिए जाने वाले प्रति शौचालय 150 रुपये  प्रोत्साहन राशि को अधिकारी दो भागों में बांटना चाह रहे हैं। कहा कि संगठन इसका विरोध करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रोत्साहन राशि नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि को दो भाग में बांटना ठीक नहीं है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह, श्रीनाथ धर दूबे, अखिलेश मणि, सत्येंद्र कुमार दूबे, काशी कुमार, रणजीत यादव, बृजेश, रामसेवक निषाद, धर्मेंद्र, हंसराज, सुनील गुप्ता, सत्येंद्र गौड़, विजय सहानी, अशोक, पारसनाथ, सरोज, जयेंद्र, उमेश, विजय, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें