फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पार्टी विरुद्ध कार्य न करें लोग’

Mon, 22 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोरखपुर-महराजगंज प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव में पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव ही समाजवादी पार्टी के अधिकृत और अंतिम प्रत्याशी हैं। कुछ ऐसे लोग जो अपने आपको समाजवादी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी एवं पार्टी का झंडा, बैनर का प्रयोग कर मतदाताओं में भ्रम पैदा कर रहे हैं। वह गलत है।
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष यमुना यादव व जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी की है। बताया है कि कोई व्यक्ति सपा का अधिकृत प्रत्याशी अपने को घोषित कर रहा है तो वह गलत है। वे पार्टी को बदनाम करने का कार्य करेंगे। पार्टी के झंडा, बैनर का प्रयोग करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को कहा जाएगा तथा पार्टी कार्यकर्ता उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

‘गुमराह कर रहे हैं एमएलसी’
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 25 वर्षों से कार्यरत योग्य तदर्थ शिक्षक हैं। विनियमितीकरण के लिए शिक्षक विधायक दल के नेता व सभापति विधान परिषद ओम प्रकाश शर्मा चार वर्षों से सदन में रख रहे हैं।
विज्ञापन


 शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि त्रियुगी नारायण त्रिपाठी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के साथ सदन में हो हल्ला करके स्वयं यश लेने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें