फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक

Sat, 17 Aug 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आगामी 23 अगस्त से होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशों के बारे में जानकारी दी। जनपद के अन्य राजपत्रित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें