फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्धारित समय सीमा में दिलाएं अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा

Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा स्टीयरिंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार।
विज्ञापन
महराजगंज। अग्निकांड के पीड़ितों को मुआवजा हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर दिलवाया जाए। गर्मी को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत व पर्याप्त संख्या में उनकी उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए। हीट स्ट्रोक की घटनाओं में वृद्धि की आशंका को देखते हुए आवश्यक इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के लिए भी सभी तहसीलों में पर्याप्त संख्या में नावों, नाविकों व गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निचलौल में नांवों की उपलब्धता को लेकर विशेष प्रयास किया जाए।
यह निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़/आपदा स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में दिया। उन्होंने सभी तटबंधों की मरम्मत समय पूरा करने के लिए कहा। बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील गांवों में हैंडपंपों को रीबोर और ऊंचा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ चौकी व शेल्टर होम, नालों की सफाई, पशुओं के टीकाकरण, उनके लिए भूसे की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की व्यवस्था के संदर्भ में भी जरूरी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल, प्रथम विनोद कुमार वर्मा के साथ ही सभी उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें