बंदियों से मिले, समस्याओं की जानकारी ली
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों में जाकर बंदियों से बात करके उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही जेल अधीक्षक को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला कारागार मंे स्थापित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। पैराविधिक स्वयंसेवकों के रूप में नामित बंदीरक्षकों को बुलाकर निर्देश दिए कि जिस भी बंदी को विधिक सहायता की जरूरत है, उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित का आवेदन जेल अधीक्षक के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजें। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कोई आवेदन मिले तो अपने स्तर से तत्काल उचित कार्रवाई करें। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर पीके सिंह आदि मौजूद रहे।