फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगैर लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, दो लाख की दवाएं जब्त

Wed, 03 Apr 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सिसवा बाजार। औषधि निरीक्षक ने मंगलवार को सिसवा कस्बे में रायपुर में मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चल रहा था। करीब दो लाख रुपये की दवाएं जब्त कर ली। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सिसवा कस्बे के रायपुर में स्थित मेडिकल स्टोर पर मंगलवार को औषधि निरीक्षक ने छापेमारी मे 80 प्रकार के दो लाख मूल्य की अवैध दवाएं बरामद की। जांच के लिए दवाओं का नमूना प्रयोगशाला भेजा गया। बिना लाइसेंस की संचालित हो रही मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक पहुंचे तो हडकंप मच गया। मेडिकल स्टोर संचालक से ज़ब लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका, उसके बाद स्टोर की जांच में अधिक मात्रा में दवाएं बरामद की गई। मेडिकल स्टोर संचालक व पकड़ी गई दवाओं को कोठीभार थाने लाया गया।
सूत्र बताते हैं कि जिले में बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है, लेकिन इस पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक ने बताया कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा था, जहां दो लाख रुपये की करीब 80 प्रकार की दवाएं बरामद की गई हैं। प्रयोगशाला में जांच के लिए दवाओं का नमूने भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें