छापा में मेडिकल स्टोर सील, एक गिरफ्तार
निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के इटहिया व सिकटहिया गांव के टोला में सोमवार को उपजिलाधिकारी व औषधि निरीक्षक ने संयुक्त रूप से दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया। जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ठूठीबारी कोतवाली को सुपुर्द कर दिया।
उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि इटहिया व सीकटहिया में मेडिकल स्टोर पर अवैध व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार को जिला औषधि निरीक्षक शिव नायक के साथ इटहिया स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापा डाला गया। जहां एक व्यक्ति भाग निकला। जबकि दूसरे दुकान का संचालक पकड़ लिया गया। जिसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर नोटिस चस्पा किया गया। जबकि पकड़े गए संचालक को ठूठीबारी पुलिस को सौंपते हुए उसके मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। संवाद