फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संसाधनों से जूझ रहे खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद

Wed, 17 Jan 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए श्यामदेउरवां में स्टेडियम तो बना दिया गया, लेकिन यहां कोई सुविधा नहीं है। संसाधनों से जूझते हुए खिलाड़ियों से मेडल पाने की उम्मीद विभाग कर रहा है। संसाधनों की कमी के चलते ग्रामीण युवा चाह कर भी खेल में बेहतर नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते ये प्रतिभाएं उभरने से पहले ही दम तोड़ दे रही हैं।
विज्ञापन

परतावल क्षेत्र में ऐसे तमाम युवा खिलाड़ी हैं जो खेल की दुनिया में अपना भविष्य बना सकते हैं। कुछ खिलाड़ी तो अपने स्तर से ही प्रयास करके आगे बढ़ने का प्रयास कर रहें हैं। इस क्षेत्र के युवा सबसे ज्यादा क्रिकेट खेल में दिलचस्पी रखते हैं। श्यामदेउरवां में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया है, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है।
स्टेडियम में न तो चेंजिंग रूम की व्यवस्था है और न ही खेलने के लिए कोई खेल उपकरण है। सिर्फ चहारदीवारी कराकर गेट बना दिया गया है। सुबह शाम युवा स्वयं के द्वारा जुटाई गई संसाधनों से खेलते नजर आते हैं। इस स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन भी होता है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से हर संभव सुविधा दी गई है। अगर कमी है तो खिलाड़ियों के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें