फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मयंक ने जीता गोल्ड मेडल

Thu, 14 Nov 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहा। लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव के मयंक बहादुर सिंह ने 68वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के छात्र के रूप में महराजगंज का नाम रोशन किया है। मयंक बहादुर सिंह ने राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर नई पहचान बनाई और साथ ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर जिले मान बढ़ाया है। बचपन से ही मयंक बहादुर सिंह का झुकाव खेलों की ओर था। उन्होंने कई बार जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और कड़ी मेहनत के बाद राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया। यह सफलता समर्पण का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें