फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माण कार्य में लापरवाही पर ग्राम सचिवों का वेतन रोका

Thu, 14 Nov 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निर्माण कार्यों में लापरवाही पर छह ग्राम सचिवों का वेतन बाधित किया गया है। जिले के छह विकास खंड क्षेत्रों में अन्त्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में हो रहा है। इसमें सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा मुकुंदपुर में अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जबकि नौतनवा ब्लॉक के करमहवा, निचलौल में गेहरवा, परतावल में चौपरिया, बृजमनगंज के पिपरा परसौनी और मिठौरा ब्लॉक के पिपरा कल्याण में अभी तक निर्माण कार्य अधूरा है। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि अन्त्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में करमहवा के सचिव गणेश तिवारी, गेरहवा के सचिव मो. अब्दुल्लाह, चौपरिया के सचिव विवेक कुमार, पिपरा परसौनी के सचिव देवब्रत सिंह और पिपरा कल्याण के सचिव सर्वोत्तम विश्वकर्मा का नवंबर माह तक वेतन बाधित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें