फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो डिग्री गिरा अधिकतम पारा, गर्मी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा न चलने से महसूस हुई मौसम की दुश्वारी
विज्ञापन

37 अधिकतम व 28 रहा न्यूनतम तापमान
महराजगंज। मौसमी धुंध में बढ़ोतरी होने के कारण शुक्रवार को धूप की तल्खी तो पिछले दिनों से कम रही लेकिन हवा धीमी होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से धूप की तल्खी से तापमान में बेतहाशा वृद्धि दर्ज हो रही थी। घर के भीतर व बाहर भी एक तरह की गर्मी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति इस कदर विकट बनी रही कि शुक्रवार की रात 10 बजे तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में किसी तरह के राहत की संभावना नहीं है। धूप की तीव्रता में वृद्धि होगी। अगर हवा का रुख तेज होगा तो लू के हालात उत्पन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें