फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया गया

Wed, 24 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नौतनवां कस्बा में सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर स्टाल लगाकर शरबत वितरित क
विज्ञापन
नौतनवां। सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर मंगलवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नौतनवां में सिख समुदाय के लोगों ने भजन-कीर्तन किया। नगर के मुख्य चौराहे पर स्टाल लगाकर पेयजल और शरबत पिलाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन व अरदास किया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। शहीदी दिवस के मौके नगर के भगत सिंह चौक, अटल चौक पर सिख समुदाय के युवाओं की ओर से लोगों को शरबत, शीतल जल पिलाया गया।
गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ने बताया कि पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर सरदार अजीत सिंह, सदार रंजीत सिंह छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह, मनजीत सिंह, अमरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र कौर, तजिंदर कौर, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें