मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकड़ंगा में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव छत की कुंडी से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकड़ंगा निवासी संजू गुप्ता (25) की शादी 10 दिन पूर्व राम अवध गुप्ता के साथ हुई थी। रामअवध मुकबधिर हैं और संजू दिव्यांग थी। शुक्रवार सुबह संजू काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। पति रामअवध कमरे में पहुंचे तो संजू का शव छत की कुंडी से पंखे के सहारे रस्सी से लटकता मिला। पति ने किसी तरह से पड़ोसियों को बुलाया। संजू गुप्ता की मौत का कारण नहीं पता चल सका। थाना प्रभारी सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद