फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 08 Jun 2024 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा राजा टोला रामनगर में शुक्रवार को विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने दहजे के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा राजा टोला रामनगर निवासी महेंद्र ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर पत्नी का इलाज कराने मुख्यालय गए थे। घर पहुंचे तो बहू शीला को आवाज दी, लेकिन वह नहीं आई। कमरे की तरफ नजर पड़ी तो देखा बहू शीला का शव पंखे से लटक रहा था। उसने पुलिस को सूचना दी। वहीं शीला के घर वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल राहुल शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें