सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के सबया दक्षिण टोला में बृहस्पतिवार को विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सबया के दक्षिण टोला निवासी संतोष शर्मा की पत्नी रागिनी शर्मा का शव उसके कमरे में फंदे में लटका देख पति ने तत्काल सामुदायिक उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
पति ने बताया कि उसकी शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ गोवा में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता था। त्योहारों के लिए एक माह पहले पत्नी के साथ घर आया था। बुधवार की रात थोड़ी बहुत दोनों में नोकझोंक हुई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह दोनों ने मिलकर चाय भी पी। थोड़ी देर के लिए वह किसी से मिलने बाहर निकला और थोड़ी देर बाद घर के अंदर वापस गया तो देखा पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।