फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर विवाहिता का तीन साल किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों के सामने कथित प्रेम-प्रसंग उजागर करने की धमकी देकर किया यौन शोषण
विज्ञापन

वीडियो बनाकर आरोपी ने तीन साल तक यौन शोषण किया, 10 हजार रुपये भी लिए
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक विवाहिता के लिए भयावह साबित हुई। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत ने धीरे-धीरे ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का रूप ले लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता की इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से जान-पहचान हुई। बातचीत के दौरान युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और लगातार संपर्क में रहने लगा। कुछ दिनों बाद आरोपी ने महिला को उसके ससुराल वालों के सामने कथित प्रेम-प्रसंग उजागर करने की धमकी देनी शुरू कर दी। धमकी देकर आरोपी ने विवाहिता का यौन शोषण करते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब तीन वर्षों तक लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी ने महिला से 10,000 रुपये भी वसूल लिए। लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस की शरण ली।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी युवक अजय गौड़ निवासी बरगदवा को मंगलवार को बरगदवा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें