फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धर्म छिपाकर हिंदू महिला से की शादी, अब धर्म परिवर्तन का दे रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली का मामला, महिला की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। सोनौली क्षेत्र की एक महिला ने क्षेत्र के ही एक युवक शहबान पर धर्म छिपाकर विवाह करने और अब जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस मामले में उसने पति के अलावा ससुर लड्डन, देवर और दो रिश्तेदारों मुमताज और नसीम उर्फ बबलू के खिलाफ बुधवार को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सोनौली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि क्षेत्र के ही शहबान नाम के एक युवक से करीब नौ साल पहले उसका विवाह हुआ था। तब उसने खुद को हिंदू बताया था। शादी के बाद उसे सब सच्चाई पता चली तो वह स्तब्ध रह गई। हालांकि तब पति और अन्य ससुराल वालों का व्यवहार ठीक था इसलिए उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन धीरे-धीरे उनका व्यवहार बदलने लगा और शहबान और उसका पूरा परिवार उसे धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि ससुर और देवर उस पर गलत नीयत रखते हैं। पति का किसी रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध भी है। महिला का आरोप है कि मुमताज और नसीम उसे लालच देते हैं कि धर्म बदल लेने पर जिंदगी खुशहाल हो जाएगी। वरना हत्या कर लाश नेपाल में फेंकने की धमकी देते हैं।
सोनौली थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि महिला की तहरीर पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें