परतावल। क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चंद्रौली में लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विवाह घर का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया।
क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने विधिवत भूमि पूजन कर नींव रखी। उन्होंने कहा कि यह विवाह घर ग्रामीण अंचल की बड़ी जरूरत को पूरा करेगा। अब लोगों को शादी–विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना सरकार के विकास योजनाओं का हिस्सा है और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा। विवाह घर में पार्किंग, अतिथि कक्ष, आधुनिक हॉल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।