फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय क्षेत्रों में रविवार को बाजार बंद रहेंगे

Tue, 01 Jan 2019 01:22 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
निकाय क्षेत्रों में रविवार को बाजार बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई की बैठक सोमवार को संगठन कार्यालय पर हुई। इसमें सभी नगर निकायों में बाजारों की साप्ताहिक बंदी पर चर्चा की गई। साथ ही सभी निकायों में साप्ताहिक बंदी रविवार को रखने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन


  संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि जिले के व्यापारी प्रदेश सरकार के शासनादेश का अनुपालन करते हुए प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बंदी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर रविवार को बाजार लगते हंै, वहां के व्यापारी एक बैठक बुलाकर आपस में वार्ता कर लें। आम सहमति के आधार पर ही बंदी का दिन निश्चित करें। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन दुकानें बंद रखनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में लाउड स्पीकर के माध्यम से आम जनता को साप्ताहिक बंदी के बारे में सूचना दें। साथ ही यह भी कहा कि सप्ताह में एक दिन  की बंदी का सिलसिला छह जनवरी से शुरू कर दें। बैठक में वरिष्ठ जिला महामंत्री फूलचंद अग्रवाल, विनय जायसवाल, अनिल गुप्ता परशुराम  जायसवाल, सुमित गोयल, श्रीराम जायसवाल, पशुपति नाथ मद्धेशिया, विनोद सिंह, महेंद्रानंद जायसवाल, दीपक अग्रवाल, सूरज, अश्विनी, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें