फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सजा बाजार, अब खरीदारी के लिए धनतेरस का इंतजार

Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धनतेरस का त्योहार 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर बर्तन खरीदारी का विशेष महत्व है। धनतेरस को निकट देख बर्तन विक्रेताओं की दुकानें न सिर्फ सज गई हैं, बल्कि नए तरह के बर्तन खरीदारों को अभी से आकर्षित करने लगे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों को इस बार सिल्वर और गोल्ड टच डिनर सेट खास हैं, जिनकी व्यापारियों को बेहतर सेल की उम्मीद है। क्योंकि, इसके रेट लोगों की बजट में ही है। व्यापारियों ने इस बार दो से तीन करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई है।
त्योहार को देखते हुए मुख्यालय के गोरखपुर व निचलौल रोड पर स्थित बर्तनों की दुकान सज गई है। बर्तन व्यापारी पवन कसौधन ने बताया कि इस बार नई-नई डिजाइन के बर्तन आए हैं। स्टील में 10 लीटर का कुकर, तांबे का 10 लीटर का जार भी आया है।
विज्ञापन

नई डिजाइन में आया दूध केन ग्वालों को खास पसंद आएगा। रसोई के बर्तन स्टैंड सहित पीतल के आकर्षक कलश आदि आए हैं। सबसे अधिक आकर्षण सिल्वर व गोल्ड प्लेटेड डिनर सेट का रहेगा। जो 5 से 15 हजार रुपये की रेंज में है। यह लोगों को डायनिंग टेबल पर शाही भोजन करने जैसा अहसास कराएंगे।
कारोबारियों ने बताया कि दीपावली के बाद लग्न भी शुरू हो रहीं है। ऐसे में छोटे से लेकर बड़े बर्तन व भारी बर्तन भी लाए गए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बर्तनों के दाम नहीं बढ़े हैं। इससे धनतेरस के पर्व को लेकर बर्तन व्यवसायियों में काफी उत्साह है। दुकानों में विभिन्न प्रकार के बर्तनों के स्टॉक पहुंच चुके हैं। इस बार स्टील 500 रुपये किलो, पीतल 750, फूल 600, एल्युमिनियम 450 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें