सिद्धार्थनगर। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी की सयुंक्त टीम बनाकर ई-रिक्शा चलाने के लिए रूट निर्धारण करें। इसके साथ उसे खड़ा करने के लिए स्थल चिह्नित कर दें, कही भी इधर-उधर खड़ा न होने दें। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे ई-रिक्शा न चलाये। ये बातें डीएम पवन अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहीं।
उन्होंने सभी वाहनों पर विशेष रूप से ट्राली पर रेडियम जरूर लगवाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी जनता को कैंप लगाकर दिया जाए, विद्यालय के वाहनों के फिटनेस की जांच करें और बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करें। सड़क दुर्घटना लापरवाही के कारण होती है। ओवर लोडिंग गाड़ियों नहीं चलनी चाहिए।
उन्होंने सड़कों पर सफेद पट्टी और स्पीड ब्रेकर पर भी सफेद पट्टी लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने चिन्हित ब्लैक स्पाट वाले स्थलों का टीम गठित कर निरीक्षण कर वहां पर संकेत बोर्ड आदि लगवाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी को सड़क के किनारे अतिक्रमण एवं ढाबो के पास सड़क किनारे भारी वाहन हटवाने का निर्देश दिया। एनएच से लिंक रोड पर संकेतक बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। यातायात इंसपेक्टर ने बताया गया कि नवंबर 2023 में 26 सड़क दुर्घटना हुई है। जिलाधिकारी ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डाॅ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी, एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओएस सोमारू प्रधान उपस्थित रहे।