फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नईकोट में बनेगा पुलिस गार्द रूम और वाहन डंपिंग यार्ड बनेगा

Sun, 17 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। ब्रिटिश काल में नई कोट में रहे थाने की भूमि का तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हांकन कराकर बाउंड्री कराया जा रहा है। जहां पुलिस गार्द बनेगा और वाहन डंपिंग यार्ड बनेगा जहां सर्किल के सभी थानों की पुलिस द्वारा बरामद वाहनों को रखवाया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव नईकोट में अंग्रजों के शासन काल में थाना स्थापित किया गया था। उसके बाद नौतनवा में किराए के भवन में थाना बनाया गया। सन 1980 में नौतनवा थाना भवन का निर्माण कराया गया। नौतनवा में थाना बन जाने के पूर्व से ही नईकोट स्थित थाने की भूमि खाली पड़ी थी। ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। लगभग तीन एकड़ भूमि में स्थित थाने की भूमि का तहसील प्रशासन ने एक माह पूर्व चिन्हांकन कराकर तारबाड़ से बाउंड्री करवा दिया। शनिवार को दोपहर बाद उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, सीओ आभा सिंह , प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया । प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि थाने की भूमि का तारबाड़ लगवाकर भूमि को समतल करा दिया गया है गेट भी लगवा दिया गया है। जल्द ही गार्द रूम का निर्माण कराया जाएगा। यहां नौतनवा सर्किल के सभी थानों के बरामद वाहनों को यहां रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें