फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सम्मान पाकर खुशी से गदगद हुए मैराथन में शामिल होने वाले प्रतिभागी

Wed, 05 Feb 2025 09:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चार फरवरी को मैराथन के विजेताओं को मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सुरक्षित मातृत्व योजना की शुरुआत की गई। संस्था के सभी नर्सिंग पैरामेडिकल, विपणन, बिलिंग, प्रबंधन के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रथम वर्ग ए के प्रथम विजेता नागेंद्र, द्वितीय विजेता रोहित, तृतीय आनंद व द्वितीय वर्ग बी के बालिका में प्रथम निक्की, द्वितीय संगीता, तृतीय मनीषा, बालक वर्ग में प्रथम रवि, द्वितीय वेद प्रकाश, तृतीय सेराज और तृतीय वर्ग सी महिला के प्रथम बबीता, द्वितीय सुनीता, तृतीय वंदना, पुरुष वर्ग में प्रथम सतीश, द्वितीय प्रेम, तृतीय आनंद को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व योजना की शुरुआत हो रही है। इससे प्रसव के बाद दो दिनों तक नवजात शिशुओं के लिए एनईसीयू का निशुल्क लाभ प्राप्त होगा। इस योजना को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर कार्यक्रम को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक गहलोत, मेडिकल कॉलेज के डीन अकादमिक डॉ अरुण श्रीवास्तव, डाॅ. देव, जीतू मेघवाल, डाॅ. धनंजय, डॉ. जियाउद्दीन, डॉ. भानुप्रिया, डॉ. डीके कुशवाहा, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें