फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ युवक ने सीओ सदर की गाड़ी का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनबढ़ युवक ने सीओ सदर की गाड़ी का शीशा तोड़ा
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली के सामने सीओ सदर की गाड़ी का शीशा मनबढ़ युवक ने तोड़ दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस उस मनबढ़ युवक की तलाश में जुट गई। थोड़ी देर बाद युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मंगलवार की रात 9 बजे सीओ सदर अजय सिंह चौहान की गाड़ी सदर कोतवाली के गेट के पास खड़ी थी। एक मनबढ़ युवक आया और अचानक गाड़ी का शीशा तोड़कर फरार हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई, पुलिस टीम ने उस मनबढ़ युवक को तलाश कर हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल मनीष सिंह ने आरोपित युवक प्रीतम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें