ठूठीबारी। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी रचाकर दिल्ली चले जाने और कुछ ही दिन बाद लड़की को नेपाल बाॅर्डर पर छोड़कर आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामले में फरार चल रहे आरोपी अखिलेश गुप्ता को लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को अखिलेश गुप्ता शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। अखिलेश व उसकी माता प्रभावती और उसके रिश्तेदार ने मेरी नाबालिग लड़की से इटहिया शिव मंदिर में उसका विवाह करा दिया था। इसके बाद बेटी को अखिलेश के साथ दिल्ली भेज दिया। अखिलेश गुप्ता 6 मई 2026 को लड़की को नेपाल बाॅर्डर पर छोड़कर फरार हो गया था। ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अखिलेश गुप्ता व अखिलेश की माता प्रभावती तथा उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया कर लिया गया है। अखिलेश को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।