फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज सइयां: 'आशिक' ने पहले फंसाया फिर बनाए संबंध, पकड़े जाने पर हुआ निकाह; विदाई की बात पर बोला- अभी घर नहीं

Sat, 30 Sep 2023 06:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। पंचायत के पास मामला पहुंचने पर दोनों का निकाह कराया गया। लेकिन अब वह युवती को रखने को तैयार नहीं है. 
विज्ञापन
निकाह के बाद पत्नी को साथ रखने से पति का इनकार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान वह युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा भी गया। जिस पर खूब बवाल भी हुआ। इसके बाद यह मामला पंचायत तक पहुंचा। दोनो पक्षों के बीच पंचायत हुई और रजामंदी से दोनों का निकाह कराया गया। 

विज्ञापन


निकाह के बाद युवक ने कहा कि मैं अपना घर बनवा रहा हूं। घर बन जाएगा तो युवती को विदा करके ले जाऊंगा। युवती पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि युवक का अब घर बन गया है लेकिन इसके बावजूद वह बेटी को विदा करके नहीं ले जा रहा है। उनका आरोप है कि अब युवक, उसकी मां और बहन पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें