फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल शख्स की हुई मौत

विज्ञापन
परसा मलिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत विषखोप टोला श्रीरामपुर गांव में सुरक्षा के मद्देनजर लगी पुलिस - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ारपीट में घायल शख्स की हुई मौत
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
परसा मलिक(महराजगंज)। ग्राम पंचायत विषखोप के टोला श्रीरामपुर में अप्रैल में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल शख्स की रविवार देर शाम लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एएसपी आतिश कुमार सिंह तथा सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने भी गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परसा मलिक थाना क्षेत्र के विषखोप के टोला श्रीरामपुर में 9 अप्रैल को प्रेम मोहन पांडेय तथा पूर्व प्रधान चंद्रिका प्रसाद के लोगों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें चंद्रिका प्रसाद के भाई विनोद कुमार (48) घायल हो गए थे। उनका लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में इलाज हो रहा था, जहां रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौतनवां, परसा मलिक, सोनौली और बरगदवा थाने की पुलिस बल तैनात ह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें