घुघली। घुघली-शिकारपुर मार्ग के बेलवा टिकर नहर के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घुघली शिकारपुर मार्ग के बेलवा टिकर नहर से कुछ दूरी पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति के घायलास्था में पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने घुघली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के उपरांत घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान गुड्डू साहनी (45) निवासी हरखपुरा थाना घुघली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया था। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।