फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दर्जिनियां ताल में घुसा शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 25 Feb 2023 04:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

उप प्रभागीय वनाधिकारी आरसी मलिक ने कहा कि दर्जिनियां पर सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ताल में घुस वन्यजीव को छेड़ने की जानकारी मिली है। मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दर्जिनियां ताल में घुसा शख्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में निचलौल क्षेत्र के दर्जिनिया ताल के बीच स्थित टीले पर बैठे मगरमच्छों का सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। वीडियो में शख्स की हरकत देख लोग हैरान हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल 29 सेकेंड के वीडियो में सबसे पहले दर्जिनियां ताल के बीच स्थित टीले पर दो मगरमच्छ बैठे दिखाई दे रहे है। इसी बीच एक शख्स अपनी बहादुरी दिखाने के लिए कंधो पर गमछा लिए ताल में उतर जाता है। उसके बाद मगरमच्छ बैठे टीले की ओर जाने लगता है।

कुछ ही देर बाद शख्स टीले के ऊपर चढ़ जाता है। जहां मगरमच्छों को टीले पर अचानक शख्स की आने का आहट लग जाता है। उसके बाद मगरमच्छ टीले से ताल में छलांग लगाकर भाग जाते है। वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


उप प्रभागीय वनाधिकारी आरसी मलिक ने कहा कि दर्जिनियां पर सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ताल में घुस वन्यजीव को छेड़ने की जानकारी मिली है। मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें