फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के परसामहंथ गांव के सिवान से होकर गुजरी नहर में डूबने से एक व्यक्ति मे मौत हो गई। फरेंदा थाना क्षेत्र के परसा महंथ निवासी मकालू (55) शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गांव के सिवान से होकर सरयू नहर परियोजना के अंतर्गत खोदी गई नहर के किनारे भैंस चरा रहे थे। तभी उनका पैर अचानक फिसल गया और वह नहर में गिर पड़े। नहर में पानी अधिक होने के कारण उसमें डूब गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनको पानी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सक ने मकालू को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें