फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर त्रिपाठी चौक के समीप स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर नकदी, लैपटॉप आदि सामान चुरा लिए। जानकारी होने पर दुकानदार ने श्यामदेउरवा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर त्रिपाठी चौक के समीप स्थित कैलाश रूंगटा की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। रोजाना की तरह दुकानदार बृहस्पतिवार रात को दुकान का ताला बंदकर घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोलने के लिए आए तो दुकान के दाहिने तरफ का शटर खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने बिजली के तार को काट दिया था। दुकान में रखे 25 हजार रुपये नकदी, लैपटॉप, सीसीटीवी का डीबीआर आदि को चोर उठा ले गए थे। चौकी इंचार्ज परतावल अनघ कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के संबंध में तहरीर मिली है। लैपटॉप की रसीद उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें