फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को मृत दिखाने की कोशिश करने वाला पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को मृत दिखाने की कोशिश करने वाला पकड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। मरने का नाटक रचाने वाला व्यक्ति शनिवार को पुलिस के हाथ लग गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ली थी, जिसे लौटा नहीं पा रहा था। इस वजह से मरने का नाटक कर लापता हो गया था।
विज्ञापन

अजय (32) की पत्नी अनुराधा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति का कपड़ा, जूता, मोबाइल व सुसाइड नोट आदि सामान अकटहवां घाट पर मिला है। उसने आत्महत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिली कि वह गोरखपुर में देखा गया है। तुरंत पुलिस कर्मियों को भेज कर उसे पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि वह की लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने के आरोप में उसे आर्मी से भी बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें