फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी से यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण करके यौन शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग बालिका का अपहरण हो गया था। परिजनों ने मामले में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक बिहारी मजदूर पर आरोप लगाया था। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहार के बेगूसराय जिले के थाना बखरी निवासी आरोपी मनीष कुमार को बृहस्पतिवार को बकैनिहा चौराहे से गिरफ्तार करके किशोरी को भी ढूंढ लिया। इस संबंध में एसआई सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें