फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराएं : प्रेक्षक

Sun, 28 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। एमएलसी चुनाव को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ प्रेक्षक ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। फरेंदा तहसील में हुई बैठक में आचार संहिता का पालन कड़ाई से कराने की बात कही।
विज्ञापन


प्रेक्षक ने कहा कि आचार संहिता के पालन के साथ ही साथ चुनाव में निष्पक्षता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के दबाव व प्रलोभन पर मतदाता ध्यान न दें। कहा कि छोटी-छोटी बातों पर विशेष ध्यान दें। उसको न टालें क्योंकि वह बड़ी बात हो सकती है। चुनाव को लेकर स्टैटिक्स टीम गठित की गई है।

प्रेक्षक ने यह भी बताया कि जिले में प्रत्येक विकास खंड को मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।  पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर एक निरीक्षक, छह कांस्टेबल व एक महिला कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। एसडीएम व सीओ क्षेत्र का भ्रमण कर आचार संहिता का पालन कराने में मदद करें। एसपी ने चुनाव के दौरान लगाये गये पुलिस फोर्स की रूपरेखा प्रस्तुत किए।  बैठक में एडीएम कृपाशंकर पांडेय, एएसपी हरिगोविन्द, एसडीएम जयचंद पांडेय, तहसीलदार, डॉ कमल सिंह सहित कई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें