फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वच्छता पर वीडियो फिल्म बनाएं, पुरस्कार पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वच्छ भारत मिशन की ओर से स्वच्छता विषय पर कराई जाएगी फिल्म प्रतियोगिता
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित वीडियो को प्रमाणपत्र व स्मृतिचिह्न के अलावा नकद धनराशि मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की ओर से स्वच्छता विषय पर फिल्म स्पर्धा कराई जाएगी। इसके तहत ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों को स्पर्धा मेें प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता पर अपनी वीडियो को अपलोड करना है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित वीडियो को नकद धनराशि के साथ ही प्रमाणपत्र व स्मृतिचिह्न को प्रदान किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में अधिक से अधिक लोगों की भागेदारी सुनिश्चित करने व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। स्पर्धा के तहत ग्राम व जिले स्तर पर तैयार किए गए वीडियो को माई गवर्नमेंट डाट इन पोर्टल पर अपलोड किए जाने पर अपलोड करना है। स्पर्धा में सभी नागरिक व फिल्म संस्थान हिस्सा ले सकते हैं। वीडियो हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में होनी चाहिए। बनाई गई वीडियो फिल्म की अवधि चार मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

-
पुरस्कार के लिए यह निर्धारित है धनराशि
राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार प्राप्त करने पर आठ लाख, दूसरा पुरस्कार प्राप्त करने पर छह लाख, तीसरा पुरस्कार प्राप्त करने पर चार लाख, चौथा पुरस्कार प्राप्त करने पर दो लाख तथा पांचवां पुरस्कार प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

-
स्वच्छता विषय पर वीडियो फिल्म बनाने वाले व्यक्तियों व फिल्म संस्थानों को पुरस्कृत किए जाने की योजना है। जिले के इच्छुक लोग व फिल्म संस्थान के लोग वीडियो फिल्म पोर्टल पर अपलोड करते हुए पुरस्कार प्राप्त करने की पहल करें।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें