फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद जयंती : तैयारी में जुटे खिलाड़ी, खेलों का होगा आयोजन

Sun, 25 Aug 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। स्टेडियम में खेलों का आयोजन होगा। खिलाड़ी समेत प्रशिक्षक भी आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। हाॅकी प्रतियोगिता को लेकर प्रशिक्षक तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन सुबह नौ बजे से किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी की उम्र एक अगस्त 2024 को 14 वर्ष से कम होनी चाहिए। प्रतियोगिता के लिए टीम के खिलाड़ियों को अपने साथ स्कूल काॅलेज द्वारा जारी आयु प्रमाणपत्र व फोटो लाना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता को खेल विभाग पुरस्कार से सम्मानित करेगा। खिलाड़ी रिजवान ने कहा कि खेल के विकास के लिए सार्थक पहल की जरूरत है। खेल दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। हाॅकी प्रशिक्षक आसिफ एकबाल ने कहा कि खेल दिवस को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हाॅकी प्रतियोगिता समेत अन्य खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन





मेजर ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक खेलों में किया था प्रतिनिधित्व
29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में जन्मे भारत के महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती हर साल 29 अगस्त को मनाई जाती है। मेजर ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में उनके रहते टीम ने कमाल किया। उनकी गोल करने की क्षमता के आगे विपक्षी टीम बेबस नजर आती थी। हॉकी में ध्यानचंद ने वही मुकाम हासिल किया जो क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन को और फुटबाल में पेले को है। ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न अवार्ड दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें