परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी टोला, नौडिहवा स्थित एक मदरसे में वर्षों से चल रहे झाड़-फूंक के खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
मदरसा में बच्चों के पढ़ाई की जगह झाड़-फूंक का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी बताया गया है कि मदरसा में झाड़-फूंक करने से कुछ अध्यापकों ने मना किया था, बावजूद इसके एक मौलाना मदरसा में ही झाड़-फूंक कर रहे थे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि मदरसा में झाड़-फूंक का मामला संज्ञान में है। मामले में गहनता से जांच-पड़ताल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापक को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।