महराजगंज। राजकीय माध्यमिक मिर्जापुर पकड़ी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को नौतनवां तहसील क्षेत्र के निजी स्कूल व कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण की जांच की। इस दौरान बिना मान्यता-पंजीकरण के कस्बे में ही तीन स्कूल संचालित मिले। तीनों को बंद कराकर संचालकों को नोटिस जारी की। नईकोट गजरहवा में एक ऐसा भी स्कूल संचालित होता पाया गया, जिसके पास मदरसे की मान्यता थी और संचालन माध्यमिक की कक्षाओं का हो रहा था। लक्ष्मीपुर ब्लाॅक में राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि लक्ष्मीपुर अड्डा बाजार में चार कोचिंग बिना पंजीकरण मिले, जिन्हें बंद कराते हुए नोटिस जारी की गई।