निचलौल। क्षेत्र में भारत-नेपाल सरहद से सटे धमउर-मटरा कुटी टोला में एक नहर के किनारे संदिग्ध दवाइयों से भरी बोरियां मिलीं। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने इन बोरियों को देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
उसके बाद आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे शीतलापुर चौकी प्रभारी हौसला प्रसाद के मुताबिक जांच में पता चला कि बोरियों में टैबलेट, कैप्सूल और सिरप की खाली बोतलें और रैपर थे। वहीं आसपास के लोगों का मानना है कि सीमा पर सुरक्षा बढ़ने के कारण ये बोरियां यहां फेंकी गईं हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार दवाइयों के रैपर एक्सपायर हो चुके थे। इन दवाइयों को डिस्पोजल कर दिया गया है। जांच में कोई आपत्तिजनक दवा नहीं मिली।