फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों को देनी होगी खेल रुचि अनुसार विद्यार्थी सूची

Tue, 05 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय स्तर तक होगी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, विभाग ने जारी किए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। परिषदीय स्कूलों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता अब राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभाग ने सभी परिषदीय स्कूलों से उन खेलों की सूची और विद्यार्थियों के नाम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं जो राष्ट्रीय स्तर तक पहचान रखते हैं। इसमें खो खो, कबड्डी, रनिंग जैसे खेलों को प्राथमिकता देनी है।
जनपद में 1530 परिषदीय स्कूलों का संचालन मौजूदा समय में हो रहा है, जिनमें दो लाख से अधिक नामांकन हैं। सभी स्कूलों को बच्चों की रुचि खेल के प्रति बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट प्रतिवर्ष मिलती है। खेल स्पर्धा स्कूल स्तर से लेकर राज्यस्तर तक होती है, लेकिन इस बार इसे राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाएगा। परिषदीय स्तर के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी जो खेल में रुचि रखते हैं, उनकी पात्रता सूची स्कूल स्तर पर तैयार की जाएगी। इससे समय रहते खेलों को संपन्न कराया जा सकेगा और सबसे अहम भूमिका खेल शिक्षकों की होगी। प्रधानाध्यापक और खेल शिक्षक के कंधों पर डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी परिषदीय स्कूलों को अपने यहां के विद्यार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। 15 अगस्त से पहले सभी स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- रिद्धि पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें