फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लंबी कूद में महिमा प्रथम व आरती को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
समापन पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मेडल और प्रमाण पत्र देकर विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
खनुआ/अड्डा बाजार। नौतनवा विकास खंड क्षेत्र के बरवा कला महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन खो-खो, कब्बड्डी, वाालीबॉल, लंबी कूद आदि विधाओं में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में महिमा पासवान प्रथम और आरती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बरवा कला महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन वालीबॉल सीनियर बालक वर्ग में परमेश्वरापुर की टीम विजेता रही। वहीं आईएच इंटर कॉलेज की टीम उप विजेता रही। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में लक्ष्मीपुर वारियर्स विजेता और मध्य नगर की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में राजपुर मुड़िला की टीम विजेता रही और पीएन पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। खो-खो सीनियर बालिका वर्ग में नौतनवां इंटर कॉलेज की टीम विजेता और भैंसहिया की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में प्रिया मद्धेशिया ने प्रथम और वहीं राधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद और विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने मेडल, टी शर्ट और विजेता प्रमाण पत्र देकर विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नौतनवां अर्जुन त्रिपाठी ने की। इस मौके ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह, खेल प्रशिक्षक बृजेश यादव, प्रवीण मिश्र, जितेन्द्र सिंह, राकेश पटेल, रामाज्ञा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें