फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महाव, राप्ती खतरे के निशान पर, प्यास एक मीटर नीचे

विज्ञापन
महाव नाले का बढ़ रहा जलस्तर।स्त्रोत सिंचाई विभाग
विज्ञापन
-गंडक नदी के जल स्तर में कुछ बढ़ोतरी नहीं हुई, संवेदनशील बंधों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की सीमा से गुजरने वाली नदियों के जल स्तर में प्रत्येक दिन उतार चढ़ाव हो रहा है। महाव नाला व राप्ती खतरे के निशान पर है। वहीं प्यास नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। अन्य नदियों के जल स्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

बाढ़ कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, गंडक नदी के जल स्तर में कुछ बढ़ोतरी नहीं हुई है। इन दिनों चंदन नदी का जल स्तर नील है। रोहिन खतरे के निशान से काफी नीचे है। जिले की सीमा में नदियों के बंधों की सुरक्षा को लेकर निगरानी की जा रही है। बारिश के दौरान कटान व छेद होने पर मरम्मत भी त्वरित की जा रही है। संवेदनशील बंधों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। बी गैप बंधे पर सिंचाई विभाग की ओर से निगरानी के लिए विशेष इंतजाम है।
विज्ञापन

-

नदी-खतरे का निशान-वर्तमान जलस्तर
प्यास-102.25101.15 मीटर

चंदन-101.5नील
राप्ती रिंगोली-80.30-80.12 मीटर

महाव-5 फीट-5.5 फीट
रोहिन रतनपुर -99.35 मीटर-96.30 मीटर

रोहिन भौराबारी-79 मीटर-77.75 मीटर
रोहिन त्रिमुहानी-82.44 मीटर81.79मीटर

गंडक-109.670 मीटर-107.716मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें