महराजगंज। छाया ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस सत्र अशोगवां (सिसावनिया) स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भागवत सिंह ने निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी मनोरमा राय व सीएचओ निशी गुप्ता अवकाश पर रही। एएनएम के ड्यू लिस्ट में पांच बच्चे वह चार गर्भवती दर्ज मिलीं। उन्होंने कहा कि छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण हर हाल में करें। कोई भी बच्चा व गर्भवती टीकाकरण से वंचित न रहे सत्र पर जो भी गर्भवती आती है उनका बीपी जांच वजन की जांच की जाय। योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के बारे में भी प्रेरित किया जाए। संवाद