फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ‘’आदि कवि’’ के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की। कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समुदाय के लोग ऋषि वाल्मीकि को भगवान का रूप मानते हैं। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान संकायाध्यक्ष केपी सिंह ने किया। कार्यक्रम में संजय शर्मा, मुरलीधर जायसवाल, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, अजय पांडे, राजेश सिंह, घनश्याम सिंह, रक्षा व अन्य मौजूद रहे।