दंगल प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
सोनौली। नगर में श्यामकाठ बाग में दंगल प्रतियोगिता में 40 पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने बेहतर दांव से अपने प्रतिद्वंद्वी को चित किया। महराजगंज जिले पनियरा कस्बे के गुड्डू ने दिल्ली के मोहित को चित किया। इकरार ने राहुल को पटखनी दी। मोहित ने अंकित को, पाथर यादव ने शैलेष को और शैलेष ने इंद्रजीत को हराया। इस मौके पर पूर्व सभासद प्रेम यादव, आमिर आलम, बबलू, महेश साहू आदि मौजूद रहे। संवाद