भैरहवा (नेपाल) हरदी चौराहे पर बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाने वाले मिस्त्री ने बाइक बनवाने वाले कुछ लोगों पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। मिस्त्री को भैरहवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नेपाल पुलिस का कहना है कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मझगावां थाना क्षेत्र के हरदी चौराहे के पास देवीदीन की बाइक सर्विसिंग की दुकान है। दो दिन पूर्व एक व्यक्ति ने बाइक की सर्विस करवाई थी। आरोप है कि सर्विस ठीक न होने के कारण मंगलवार को दो लोग दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि मिस्त्री देवीदीन मुराउ (22) पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर मजगांवा हेमनाथ घिमरे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद